चीन के मूनशॉट AI ने K3 बनाने के लिए एंथ्रोपिक के फैबल को चुपके से किया कॉपी: वाइट हाउस
वाइट हाउस के टेक्नोलॉजी नीति प्रमुख माइकल क्रात्सियोस ने आरोप लगाया कि चीन के स्टार्टअप मूनशॉट AI ने Kimi K3 मॉडल के लिए चुपके से एंथ्रोपिक के फैबल की नकल की। बकौल माइकल, इसके लिए कंपनी ने पहचान छिपाने की रणनीतियां अपनाईं और Nvidia के GB300 सर्वरों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, "अमेरिकी स्वामित्व वाली तकनीक की चोरी अस्वीकार्य है।"