चीन की यूनिट्री ने पेश किया 'कुंग फू' रोबोट, कारों को डेंट कर सकता है व 13 फीट तक कूद सकता है
चीन की रोबोट निर्माता कंपनी यूनिट्री ने 'H2-X कुंग फू लेजेंड गार्जियन' नाम का नया रोबोट पेश किया है। डेमो वीडियो में रोबोट कार को डेंट करते, करीब 13-फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते और चोर से लड़ते दिखा। यह कार को बोनट पकड़ कर उठाते भी नजर आया। रोबोट की अधिकतम क्षमता करीब 8-घंटे तक काम करने की है।