चीन के युवा ऑफिस की नौकरी छोड़कर 'फ्लाइट कंपैनियन' बन रहे हैं। ये बुज़ुर्गों, बच्चों और पालतू जानवरों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सहायता देते हैं। ये हवाई अड्डे पर चेक-इन, इमिग्रेशन, कस्टम और ज़रूरी प्रक्रियाओं में मदद करते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इसमें करीब £150 (करीब $200)/घंटे तक कमाई होती है। इसके लिए स्टाफ की उम्र न्यूनतम 35 साल होनी चाहिए।