चीन के रेयर अर्थ मैगनेट की सप्लाई कम करने के कारण सुज़ुकी ने रोका 'स्विफ्ट' का प्रोडक्शन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुज़ुकी मोटर ने चीन द्वारा रेयर अर्थ मैगनेट्स की सप्लाई में कटौती किए जाने के बाद स्विफ्ट कार का उत्पादन रोक दिया है। इसके साथ ही सुज़ुकी मोटर निर्यात प्रतिबंधों से प्रभावित होने वाली पहली जापानी वाहन निर्माता कंपनी बन गई है। गौरतलब है, वैश्विक वाहन निर्माताओं ने इसको लेकर पहले ही चेतावनी दी थी।