चीन के शख्स ने हाथों के बल चढ़ीं तियानमेन पर्वत की 999 सीढ़ियां; कहा- यह 34वां पर्वत है

चीन के 38-वर्षीय सन गुओ शान नामक शख्स ने हाथों के बल पर चलकर कई पहाड़ चढ़े हैं। सन ने दिसंबर 2024 में मध्य चीन के हुनान प्रांत के झांगजियाजी में हाथों के बल पर तियानमेन पर्वत की 999 सीढ़ियां चढ़ी थीं। उन्होंने पर्वत की चोटी पर पहुंचने के बाद कहा, "यह 34वां पर्वत है जिसे मैंने चुनौती दी है।"