अमेरिका ने चीन के साथ-साथ हॉन्ग-कॉन्ग के सामानों पर भी 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का आदेश जारी किया है। यह टैरिफ हॉन्ग-कॉन्ग में बने सामानों के साथ-साथ वहां से ट्रांसशिप होने वाले सामानों पर भी लागू होगा। ट्रंप ने रविवार को कनाडा और मैक्सिकों पर 25% और चीन पर 10% टैरिफ लगाने का एलान किया था।