चीन ने 2024 में 10072.60 TWh किया बिजली का उत्पादन, आसपास भी नहीं है अमेरिका
भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने ग्राफ शेयर कर बताया है कि 1985 के बाद 2024 में चीन का बिजली उत्पादन 10072.60 TWh पहुंच गया। उन्होंने बताया, "अमेरिका ने 2024 में 4387.26 TWh, भारत ने 2057.54 TWh, रूस ने 1211.32 TWh, जापान ने 1022.30 TWh, ब्राज़ील ने 745.26 TWh और कनाडा ने 627.18 TWh बिजली का उत्पादन किया।"