चीन ने तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने पहले इन-ऑरबिट मैमल स्टडी के तहत चार चूहे भेजे हैं। 300 से अधिक चूहों में से चुने गए ये 4 चूहे माइक्रो ग्रैविटी का व्यवहार, तनाव और शारीरिक अनुकूलन पर असर जानने के लिए प्रयोग का हिस्सा हैं। यह अध्ययन भविष्य में मनुष्यों की लंबी अंतरिक्ष यात्राओं की तैयारी में मदद करेगा।