चीन ने 4 साल में पहाड़ों को खोदकर बनाई 134.2 किलोमीटर लंबी नहर, 560 किमी कम कर दी दूरी
पीटीआई के अनुसार, चीन ने $10.75 बिलियन में बनी 134.2 किलोमीटर लंबी पिंगलू नहर को खोल दिया है जो 4-साल से अधिक समय में पहाड़ों को खोदकर बनी है। यह न्यू इंटरनैशनल लैंड-सी ट्रेड कॉरिडोर का हिस्सा है जिसका उद्देश्य चीनी प्रांतों को आसियान और अन्य वैश्विक बाज़ारों से जोड़ना है। इससे समुद्री जलमार्ग की दूरी 560-किलोमीटर+ कम होगी।