चीन ने अपने एआई चैटबॉट 'डीपसीक' को 'राष्ट्रीय खजाना' किया घोषित
चीन ने अपने एआई चैटबॉट डीपसीक को ‘राष्ट्रीय खजाना’ घोषित किया है जिससे वैश्विक एआई प्रतिस्पर्धा में इसकी अहमियत बढ़ सकती है। डीपसीक की टेक्नोलॉजी चीन को अन्य प्रमुख टेक कंपनियों के मुकाबले मज़बूत बनाने में मदद कर रही है। गौरतलब है, डीपसीक ने इंफॉर्मेशन लीक होने से रोकने के लिए अपने कुछ कर्मचारियों के पासपोर्ट ज़ब्त कर लिए थे।