चीन ने अमेरिकी सरकार पर लगाया $13 बिलियन बिटकॉइन चोरी का आरोप
चीनी साइबर सुरक्षा एजेंसी ने 2020 में हुए 'लूबियन बिटकॉइन माइनिंग पूल हैक' के पीछे अमेरिकी सरकार के होने का आरोप लगाया है जिसमें 1,27,272-बिटकॉइन टोकन (करीब $13 बिलियन की क्रिप्टो) चोरी हुए थे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने दावा किया है कि चोरी हुई क्रिप्टोकरेंसीज़ उन वॉलेट्स में मिलीं जिन्हें अमेरिकी सरकार ने ज़ब्त किया था।