inshorts

चीन ने किया वायरलेस ट्रेन सिस्टम का सफल टेस्ट

चीन ने एक नए रेल सिस्टम का टेस्ट किया है जिसमें मालगाड़ियों को वायरलेस तरीके से आपस में जोड़ा गया है। यह टेस्ट इनर मंगोलिया के बाओशेन रेलवे ट्रैक पर किया गया। इस दौरान 7 मालगाड़ियां एक साथ बहुत पास-पास चलीं और इन सभी ट्रेनों में करीब 35,000 टन माल लदा था। गौरतलब है, इससे ढुलाई क्षमता में बढ़ोतरी होगी।