अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पनामा नहर को वापस लेने की धमकी के बाद चीन की सरकार ने ‘बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव' (बीआरआई) से पनामा के बाहर निकलने को लेकर चीन में मौजूद उसके राजदूत को तलब किया है। चीन के सहायक विदेश मंत्री झाओ झियुआन के मुताबिक, अमेरिका ने चीन-पनामा संबंधों को कमज़ोर करने की कोशिश की है।