चीन ने डब्ल्यूटीओ में ट्रंप के चीनी सामानों पर शुल्क लगाने को लेकर की शिकायत

चीन ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा चीन के सामानों पर 10% शुल्क लगाने और चीन के कम मूल्य वाले पैकेजों पर ड्यूटी फ्री की छूट को रद्द करने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, डब्ल्यूटीओ ने कहा है कि चीन ने शुल्कों पर अमेरिका के साथ परामर्श के लिए अनुरोध किया है।