चीन ने ताइवान को 5 तरफ से घेरकर शुरू किया सैन्य अभ्यास; हाई अलर्ट पर है ताइवान की सेना
चीन ने ताइवान को 5 तरफ से घेरते हुए बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू किया है। चीनी सेना ने ताइवान के उत्तर, उत्तर-पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और पूर्वी तट के पास अलग-अलग ज़ोन बनाकर लाइव-फायर ड्रिल शुरू की है। वहीं, जवाब में ताइवान ने भी काउंटर कॉम्बैट एक्सरसाइज़ शुरू की है और तीनों सेनाओं को हाई अलर्ट पर रखा है।