inshorts

चीन ने दुनिया की सबसे तेज़ एआई चिप बनाने का किया दावा

चीन ने दुनिया की सबसे तेज़ ऑप्टिकल कंप्यूटिंग एआई चिप बनाने का दावा किया है। चीनी वैज्ञानिकों के अनुसार, 'लाइटजेन' नामक चिप में 20 लाख+ फोटोनिक न्यूरॉन है जो इमेज जेनरेशन, स्टाइल ट्रांसफर और 3डी इमेज से जुड़े काम के लिए इस्तेमाल होगी। इसे एनवीडिया के लीडिंग एआई हार्डवेयर से 100 गुना अधिक तेज़ व ऊर्जा कौशल बताया गया है।