प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की मुलाकात पर चीन ने कहा है कि द्विपक्षीय सहयोग से किसी तीसरे देश को लक्षित नहीं करना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "देशों के बीच संबंधों और सहयोग में चीन को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए या गुट की राजनीति और टकराव को भड़काने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।"