चीन ने एक ऐसी कार पेश की है जो बिना पंखों के उड़ सकती है। इसमें मल्टी-स्टेज थ्रस्ट-वेक्टरिंग डक्टेड फैन सिस्टम लगा है और इसके प्रोपल्शन यूनिट्स ढके हुए हैं। सिंगल-सीटर इस प्रोटोटाइप का अधिकतम टेकऑफ वज़न 280 किलोग्राम और भार उठाने की क्षमता 120 किलोग्राम है। कंपनी ने अब तक इसका मॉडल और निर्माता का नाम नहीं बताया है।