चीन ने बांग्लादेश चुनाव में जीत को लेकर बीएनपी को दी बधाई
चीन ने शुक्रवार को बांग्लादेश चुनाव में बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को मिली जीत पर बधाई दी और 'बेल्ट-ऐंड-रोड' सहयोग व रणनीतिक साझेदारी मज़बूत करने की इच्छा जताई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, "हम चीन-बांग्लादेश व्यापक रणनीतिक एवं सहयोगात्मक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने को तत्पर हैं।"