inshorts

चीन ने बीजिंग में लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किए रोबोट कुत्ते

चीन ने बीजिंग के एक पार्क में लोगों की सुरक्षा के लिए 'रोबोट कुत्तों' और मानव रहित गश्ती वाहनों को तैनात किया है। पार्क में 'गश्त, प्रचार और रोकथाम' लिखे हुए 2 'रोबोट कुत्ते' मौजूद थे। गौरतलब है, बीजिंग आर्थिक-तकनीकी विकास क्षेत्र ने हाल ही में अगली पीढ़ी की कुशल गश्ती प्रणाली शुरू की है।