चीन ने बनाई दुनिया की 'सबसे फास्ट' हार्ड ड्राइव, चावल के दाने से भी है छोटी
चीन के वैज्ञानिकों ने 'पोक्सियाओ' नाम की एक नई हार्ड ड्राइव तैयार की है जिसे दुनिया की 'सबसे फास्ट' हार्ड ड्राइव कहा जा रहा है। साइज़ में चावल के एक दाने से भी छोटी यह हार्ड ड्राइव 400 पिकोसेकंड में डेटा को मिटा और फिर से लिख सकती है। गौरतलब है, एक पिकोसेकंड एक सेकंड का ट्रिलियनवां हिस्सा होता है।