inshorts

चीन ने यूएस के रेसीप्रोकल टैरिफ पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- तुरंत फैसला वापस लिया जाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा चीनी उत्पादों पर 34% रेसीप्रोकल टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन ने जवाबी ऐक्शन की चेतावनी देते हुए अमेरिका से तुरंत यह फैसला वापस लेने को कहा है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका का यह कदम बहुराष्ट्रीय समझौतों के तहत हितों के संतुलन के खिलाफ है और चीन इसका पुरज़ोर विरोध करता है।