चीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला पब्लिक 10G नेटवर्क, 2 घंटे की फिल्म सेकेंड में होगी डाउनलोड

रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी कंपनी हुआवेई ने चीन के ऑपरेटर चाइना यूनिकॉम के साथ मिलकर दुनिया का पहला पब्लिक 10जी स्टैंडर्ड ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च कर दिया है जिसकी स्पीड 9800 एमबीपीएस से अधिक मापी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, यह नेटवर्क दुनिया के पहले 50जी पीओएन सॉल्यूशन पर आधारित है और इससे 2 घंटे की फिल्म सेकेंड्स में डाउनलोड हो सकेगी।