चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरते वक्त 146 यात्रियों से भरे विमान का टायर फटा, यात्री सुरक्षित
चेन्नई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय शनिवार को 146 यात्रियों से भरे एक विमान का टायर फट गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान मस्कट (ओमान) से आया था और विमान के लैंड करते ही पीछे वाले टायरों में से एक फट गया। बकौल अधिकारी, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं जिन्हें शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।