चेन्नई में एन्नोर थर्मल पावर निर्माण स्थल पर गिरा स्टील आर्च, 9 लोगों की हुई मौत

चेन्नई (तमिलनाडु) में एन्नोर थर्मल पावर निर्माण स्थल पर एक स्टील आर्च गिरने से 9 मज़दूरों की मौत हो गई है। तमिलनाडु विद्युत बोर्ड के सचिव डॉ. जे. राधाकृष्णन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि यह सभी लोग असम व उसके आसपास के इलाके से आए थे। बकौल राधाकृष्णन, हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।