चेन्नई में डिलीवरी करने वालों और मज़दूरों के लिए बनेंगे एयर कंडीशंड रेस्ट एरिया
चेन्नई में दुबई की तरह ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी से जुड़े गिग वर्कर्स के लिए ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन एयर-कंडीशंड रेस्ट एरिया बनाने की योजना बना रहा है। कई जगहों पर शौचालय न होने से महिला गिग वर्कर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सुरक्षा की कमी के कारण भी कई महिलाएं इस क्षेत्र में काम करने से हिचकती हैं।