चेन्नई में पैंट की ज़िप खोलकर अश्लील हरकत कर रहे युवक को महिला सफाईकर्मी ने झाडू से पीटा
चेन्नई (तमिलनाडु) के अडियार ब्रिज के पास ड्यूटी पर तैनात महिला सफाईकर्मी ने अश्लील हरकत करने पर एक बाइक सवार की झाड़ू से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। महिला ने बताया, "पहले तो लगा कि वह कोई कॉलेज का छात्र है...लेकिन जब उसने अपनी ज़िप खोली तो मैं दंग रह गई।"