चेन्नई में रविचंद्रन अश्विन के नाम पर रखा जाएगा सड़क का नाम

ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जीसीसी) ने शुक्रवार को पश्चिम माम्बलम में एक सड़क का नाम बदलकर पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास किया। प्रस्ताव के मुताबिक, पश्चिम माम्बलम में रामकृष्णपुरम फर्स्ट स्ट्रीट का नाम बदला जाएगा जहां पर अश्विन का घर है। आईपीएल 2025 में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलेंगे।