चेन्नई में शख्स ने घर में घुसकर बहस के दौरान 55-वर्षीय महिला की कथित तौर पर चाकू गोदकर हत्या करने के बाद उसके शव को आग लगा दी। आरोपी, महिला के पति की चाय की दुकान पर काम करता था। पुलिस ने गहने लेकर भागे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके अनुसार, गहनों के लिए उसने महिला की हत्या की।