अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप बुधवार को एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट में शामिल होने के लिए चीन के शेनझेन पहुंचे। वहीं, एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत खुद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया। ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जिनपिंग 19 नवंबर को त्रिपक्षीय बैठक करेंगे और यह बैठक APEC शिखर सम्मेलन से इतर होगी।।