चिनाब-ब्यास को जोड़ने के लिए 8.7KM लंबी सुरंग बनाएगी सरकार, अगले माह निर्माण होगा शुरू: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में चिनाब नदी पर 19-मीटर ऊंचा बैराज और चिनाब को ब्यास नदी से जोड़ने के लिए 8.7 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने की योजना पर काम कर रही है। बकौल रिपोर्ट, ₹2,300 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना का निर्माण 1-अगस्त से शुरू होगी और 31-जुलाई 2029 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।