चीन बना था मीटिंग हेड और भारत ने लगा दी पाकिस्तान की क्लास, UNSC में गरमा गया माहौल

यूएनएससी की चीन की अध्यक्षता वाली बैठक में भारत ने कहा है, "पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र है। उसके यहां ऐसे 20 से ज़्यादा आतंकी संगठन चल रहे हैं जो संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधित सूची में शामिल हैं।" भारत ने कहा, "यह दुनिया की सबसे बड़ी विडंबना है कि पाकिस्तान कह रहा है कि वह आतंकवाद से लड़ रहा है।"