चीन में 11000 से अधिक ड्रोन की मदद से आसमान में बनाई गईं तस्वीरें, बना विश्व रिकॉर्ड
चोंगकिंग (चीन) में कुल 11,787 ड्रोन की मदद से आसमान में खूबसूरत तस्वीरें बनाकर ड्रोन शो आयोजित करने वाली दो कंपनी ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह ड्रोन शो 16 जून को आयोजित किया गया था। दोनों कंपनियां चोंगकिंग की प्रगति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना चाहती थीं और वहां पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती थीं।