चीन में 26% गिरी सेल्स तो Nike ने बनाई छंटनी की योजना, भारत में खोलेगी कैंपस
चीन में बिक्री में 26% की भारी गिरावट के बाद स्पोर्ट्सवियर दिग्गज नाइकी ने वैश्विक स्तर पर छंटनी और रीस्ट्रक्चरिंग का फैसला किया है। कर्मचारियों को यह अगले साल बताया जाएगा। कंपनी अपने बिज़नेस को तीन प्रमुख क्षेत्रों में पुनर्गठित कर रही है। लागत में कटौती के बीच, नाइकी भारत में एक नया कैंपस खोलने की योजना बना रही है।