चीन में कई बार बाथरूम ब्रेक लेने पर इंजीनियर की गई नौकरी, 4 घंटे तक का ले चुका था बाथरूम ब्रेक
चीन में एक इंजीनियर को लगातार लंबे बाथरूम ब्रेक लेने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया है। इंजीनियर ली ने दावा किया कि उन्हें बवासीर की बीमारी है और उन्होंने एक बार 4-घंटे तक बाथरूम ब्रेक लिया था। हालांकि, अदालत ने पाया कि उनके ब्रेक उनकी 'शारीरिक जरूरतों से अधिक' थे। कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया।