चीन में वयस्कों के बीच पैसिफायर (चूसनी) के इस्तेमाल करने का अजीबोगरीब ट्रेंड चल रहा है। लोगों का दावा है कि पैसिफायर का इस्तेमाल करने से उनकी चिंता दूर होती है और नींद अच्छी आती है। ऑनलाइन विक्रेताओं के मुताबिक, वे एक महीने में लगभग 2,000 वयस्कों वाला पैसिफायर बेच रहे हैं जिसकी कीमत ₹121 से ₹6,070 तक होती है।