चीन में ट्रेंड कर रहा 'सिटी राइड', महंगी कारों वाले लड़कों के साथ घूमने जाती हैं लड़कियां
चीन में 'सिटी राइड' ट्रेंड तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है जिसमें अकेलेपन से जूझ रही लड़कियां महंगी कार चलाने वाले हैंडसम लड़कों को पैसे देकर बुक करती हैं और उनके साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाती हैं। इस दौरान लड़कियां अपने मन की बातें भी लड़कों से करती हैं। इसके लिए लड़कियों को 99-युआन (करीब ₹1,200) खर्च करने पड़ते हैं।