चीन में नोरोवायरस से संक्रमित हुए 100 से ज़्यादा छात्र
चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि ग्वांगडोंग प्रांत के एक स्कूल में 100 से अधिक छात्र नोरोवायरस से संक्रमित मिले हैं। नोरोवायरस अत्यंत संक्रामक वायरस है जिससे उल्टी, दस्त और चक्कर आते हैं। नोरोवायरस पेट और आंतों में सूजन या जलन पैदा करता है और यह निकट संपर्क, दूषित भोजन या सतहों के संपर्क से आसानी से फैलता है।