चीन के हुनान प्रांत में मंगलवार को 200 फीट गहरी एक नदी में पोत और नौका की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है। 'शिन्हुआ' के मुताबिक, पानी में गिरे नौका सवार 19 लोगों में से 3 को बचा लिया गया है। पोत से हुए तेल रिसाव ने जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा दिया है।