चीन में पेश किया गया जेलीफिश जैसा दिखने वाला रोबोट; पानी में गुप्त मिशन को दे सकता है अंजाम
चीन में वैज्ञानिकों ने जेलीफिश जैसा दिखने वाला नया रोबोट पेश किया है जिसे 'अंडरवॉटर फैंटम' कहा जा रहा है। यह पानी में गुप्त मिशन को पूरा करने में सक्षम है। 120 मिमी व्यास और 56 ग्राम वज़न वाला यह रोबोट कम बिजली खपत और लगभग शांत संचालन के साथ पानी के नीचे संरचनाओं का सटीक निरीक्षण कर सकता है।