चीन के बीजिंग और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन से कम-से-कम 34 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजिंग के बुरी तरह प्रभावित मियुन ज़िले में कुल 28 लोगों की मौत हुई है और इलाके में रात भर भारी बारिश हुई है। 80,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।