चीन में बॉर्डर पर बन रहे दुनिया के सबसे बड़े बांध को लेकर भारत की क्या है योजना?
अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास चीन में ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहे दुनिया के सबसे बड़े बांध को लेकर भारत भी अरुणाचल प्रदेश में सिआंग नदी (ब्रह्मपुत्र नदी) पर डैम बनाने की तैयारी में है। बकौल रिपोर्ट्स, यह चीनी डैम की तुलना में अधिक पानी रोकेगा और इसे बनाने से भारत के 30 से ज़्यादा गांव डूब जाएंगे।