inshorts

चीन में बर्फीली पहाड़ी पर 10 दिनों तक फंसा रहा 18 वर्षीय लड़का, टूथपेस्ट खाकर रहा ज़िंदा

'साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट' के मुताबिक, चीन में एक 18-वर्षीय लड़का बर्फीले पहाड़ पर अकेले चढ़ाई करते समय रास्ता भटक गया और करीब 10 दिनों तक वहां फंसा रहा। वहीं, इस दौरान गिरने से उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। लड़के ने भूख मिटाने के लिए टूथपेस्ट खाया और नदी का पानी पिया जिसे 17 फरवरी को बचाया गया।