चीन में मिला सोने का विशाल भंडार

चीन को हुनान में सोने का विशाल भंडार मिला है जिसमें 300.2 टन सोना होने का अनुमान है। इसकी कीमत $82.9 बिलियन (₹7 लाख करोड़) बताई जा रही है। हुनान एकेडमी ऑफ जियोलॉजी ने भंडार का पता लगाया है और उसने अनुमान लगाया है कि 3,000 मीटर से अधिक की गहराई पर 1,000 टन से अधिक सोने का भंडार है।