चीन में सूप में 2 बच्चों ने की पेशाब, कोर्ट ने दिया ₹2.72 करोड़ हर्जाना देने का आदेश
चीन में एक कोर्ट ने 17-वर्षीय 2 बच्चों को एक मशहूर रेस्टोरेंट के सूप में पेशाब करने के ऐक्ट को फिल्माए जाने को लेकर 2.2 मिलियन युआन (₹2.72 करोड़) देने का आदेश दिया है। रेस्टोरेंट ने हर्जाने के तौर पर 23 मिलियन युआन (₹28.45 करोड़) मांगे थे। कोर्ट ने कहा कि किशोरों की हरकत से प्रतिष्ठा का उल्लंघन हुआ है।