चीन में सरकारी नौकरी के लिए बढ़ाई गई अभ्यर्थियों की एज लिमिट, 38 वर्ष की आयु तक मिली छूट
चीन में सरकारी नौकरी यानी कि सिविल सर्विस परीक्षा (सीएसई) के लिए आवेदन की अधिकतम उम्र को 35 वर्ष से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दिया गया है। वहीं, मास्टर्स या पीएचडी की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष से बढ़ाकर 43 वर्ष की गई है। यह फैसला देश में घटते वर्कफोर्स को लेकर किया गया है।