चीन की फुडान यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एआई से चलने वाला ब्रेन-स्पाइनल इंटरफेस बनाया है जिससे लकवाग्रस्त मरीज़ों को चलने में मदद मिलेगी। प्रोफेसर जिया फुमिन की टीम ने एक लकवाग्रस्त मरीज़ के दिमाग और रीढ़ की हड्डी के बीच नर्व बाईपास लगाया है जो एआई से चलता है। ऑपरेशन के 24 घंटे के अंदर मरीज़ के पैर चलने लगे।