inshorts

हिंदू संत चिन्मय कृष्ण ब्रह्मचारी को अचानक ढाका जेल भेजा गया, वकीलों ने जताई चिंता

बांग्लादेश के हिंदू संत चिन्मय कृष्ण ब्रह्मचारी को चटगांव सेंट्रल जेल से अचानक ढाका सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। उनके वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने चिंता जताते हुए बताया कि चिन्मय गंभीर लिवर रोग से पीड़ित हैं और धार्मिक मान्यताओं के कारण अपने हाथों से बना शाकाहारी भोजन करते हैं। नई जेल में सुविधा न मिलने से वे फिलहाल केवल फल खा रहे हैं।