चुनावी वादा पूरा करने के लिए तेलंगाना में 500 कुत्तों की ली गई जान

पिछले कुछ दिनों में 500 कुत्तों को ज़हर देकर मारे जाने के बाद हनमकोंडा और कामारेड्डी ज़िलों (तेलंगाना) में 7 ग्राम प्रधानों सहित 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है। इन प्रधानों ने चुनाव के दौरान आवारा कुत्तों और बंदरों की समस्या से निजात दिलाने का वादा किया था। एक पशु कल्याण कार्यकर्ता ने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई थी।