चुनाव आ रहे हैं, लाल किला ब्लास्ट पर रिटायर्ड प्रिंसिपल ने किया पोस्ट; हुआ गिरफ्तार
दिल्ली में लाल किला के पास ब्लास्ट की घटना का सोशल मीडिया पर कथित 'राजनीतिकरण' करने के मामले में कछार (असम) से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। व्यक्ति की पहचान सेवानिवृत्त प्राचार्य नज़रुल इस्लाम बरभुइयां के रूप में हुई है। बरभुइयां ने दिल्ली विस्फोट पर टिप्पणी करते हुए लिखा था, "चुनाव नज़दीक आ रहे हैं।"